सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में आयोजित बाल उत्सव मेले में नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाया अपने हुनर का जलवा


बिल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रांगण में शनिवार को बाल उत्सव मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल उत्सव मेले में नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ आरके सिंह व विशिष्ट अतिथि उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित समारोह में अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के नैसर्गिक प्रतिभा के विकास के साथ ही उनमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान बच्चों ने अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई तथा अतिथियों संग अभिभावकों को बनाई हुई कलाकृतियों के बारे में विस्तार से समझाया, जिसे सराहा गया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा, सचिव केके मिश्र, जावेद अनवर, प्रशांत कुमार मंटू, मोनू मित्तल, मुरली मनोहर पांडेय, नीरज तिवारी समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
