उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद बलिया ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बलिया को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। यह ज्ञापन व्यापारियों के हितों, सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के दिशा-निर्देश के क्रम में प्रदेश भर के सभी जनपदों में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जा सके।
ज्ञापन में मुख्य रूप से व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न से मुक्ति, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही में पारदर्शिता, लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने तथा छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शुभम गुप्ता, जिला संयोजक सत्यदेव गुप्ता, जिला मंत्री सौरभ गुप्ता, सोनू, देवनारायण प्रजापति सहित डॉ. बद्री नारायण गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, राजीव, युवा नेता सत्येंद्र कुमार समेत अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सम्मान एवं सुरक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में एकजुटता और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठित रहकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
