सूदखोरों के प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले गन व्यापारी की आत्मा की शांति के लिए नगर के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला

बिल्थरारोड। संयुक्त व्यापार मंडल के आह्वान पर शनिवार की शाम को नगर के व्यापारियों द्वारा सूदखोरों के आतंक से मृत बलिया के असलहा व्यापारी स्व नंदलाल गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला।कैंडल मार्च रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर मुख्य सड़क होते हुए चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पहुंचा। इस दौरान मौजूद लोगों के चेहरे पर व्यापारी की मौत पर गम और सूदखोरों के प्रति गुस्सा देखा गया। कारोबारियों ने मृत व्यापारी की पत्नी को सरकारी नौकरी, बच्चों को शिक्षा, मृतक परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, व्यापारी का सारा कर्ज माफ करने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में सूदखोरों के मकड़जाल में फंसे लोगों को निकाल कर उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद मधु, प्रशांत कुमार मंटू, अशोक मधुर, धर्मेंद्र सोनी, मनोज सर्राफ, प्रवीण नारायण, देवेंद्र गुप्त, सुनील कुमार समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *