आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त व सांसद के नेतृत्व में तिरँगा यात्रा निकाली गई
बिल्थरारोड। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय नगर पंचायत में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में शुक्रवार को बंदेमातरम के नारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा मुख्य अतिथि के रहे। तिरँगा यात्रा में पुलिस के जवान, नगर पंचायत के कर्मचारी सहित सैकड़ों नगरवासियों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। तिरँगा यात्रा नगर के रेलवे चौराहे से चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में निकली यात्रा रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। तिरँगा यात्रा में आगे आगे पुलिस के जवान इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह के साथ तिरँगा लेकर चल रहे थे। उसके पीछे चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, सांसद रविन्द्र कुशवाहा 51 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ चल रहे थे।इस मौके पर चेयरमैन गुप्त ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरँगा लगाने की अपील किया। कहा कि आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के आह्वान पर आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहे है। देश को आजाद कराने वाले शहीदों की याद में हमे तिरँगा यात्रा को सफल बनाना है। भ्रमण के दौरान यात्रा मे शामिल लोग देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते चल रहे थे। साथ ही तिरँगा यात्रा जिससे समूचे वातावरण देशभक्ति व देशप्रेम से गुंजयमान रहा। तिरँगा यात्रा में सभासद पिक्की वर्मा, राममनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, विनोद जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, अमित जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, आलोक गुप्ता, बिक्की, आदित्य सिंह, संजय मिंटू,शैलेन्द्र सिंह,उपेंद्र गुप्ता, शिवकुमार आदि सहित भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

