ब्लाक प्रमुख ने किया सीसी रोड का लोकार्पण

बिल्थरारोड ( बलिया ) : सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सीयर ब्लाक के सबसे अंतिम छोर पर स्थित नथना ग्राम सभा में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि बतौर ब्लाक प्रमुख अपने 4 साल के अधिक के कार्यकाल में उन्होंने आवागमन , जलनिकासी हेतु सैकड़ों ऐसे कार्य किए , जिनसे आम जन को लाभ मिला।
नथना विकास के पैमाने पर काफी उपेक्षित था तथा जिस कारण इस ग्राम सभा को विकसित बनाना उनका लक्ष्य था।
उन्होंने कहा कि सीयर ब्लाक को विकास के हर मापदंड पर स्थापित करना ही उनका लक्ष्य है।
गौरतलब है कि नथना ग्राम सभा सीयर ब्लाक के सबसे अंतिम छोर पर स्थित है तथा कुछ ही दूरी पर मऊ जनपद की सीमा प्रारंभ हो जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवनन्दन भारती , अभिषेक सिंह , आनंद सिंह , अभिनव सिंह चंदन ,घनश्याम शर्मा समेत विभिन्न गांववासियों की उपस्थिति रही।
विदित हो कि सीयर ब्लाक प्रमुख अपने विकासवादी सोच के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी कार्यप्रणाली ही उन्हें अन्य जनप्रतिनिधियों से काफी अलग बनाती है।
जानकारी के मुताबिक अपने कार्यकाल में उन्होंने 500 से अधिक छोटे बड़े विकास कार्य सीयर ब्लाक में कराए हैं। चाहें बेल्थरा रोड नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों की बात हो या विभिन्न कॉलेजों तथा विद्यालयों में हुए विकास कार्यों की , सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के कार्य आपको हर जगह देखने को मिल जाएंगे।
उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न धर्मस्थलों में शानदार विकास कार्य करवाए हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सोनाडीह स्थित मां भगवती मंदिर के प्रांगण में सुंदरीकरण कार्य के साथ शाहपुर टीटीहा स्थित खाकी बाबा स्थान पर प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए उनके द्वारा हाई मास्ट लाइट लगवाने का कार्य किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *