बिल्थरारोड में CBSE 12वीं का जलवा: सेंट जेवियर्स के छात्रों ने लहराया परचम, वैष्णवी चौबे बनीं टॉपर (97%)

वैष्णवी चौबे अपने दादा दादी को मिठाई खिलाते हुए

बिल्थरारोड। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा के बुधवार को घोषित परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली (बड़ागांव) के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
कला वर्ग की होनहार छात्रा वैष्णवी चौबे ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और क्षेत्र में प्रतिभा का परचम लहराया।
अन्य सफल छात्रों में आयुष गुप्ता (95%), महिमा मधेशिया (95%), सलोनी गुप्ता (94%), दिव्यांशी सिंह (92%), अमान अशरफ (91%), तनु मौर्या (91%), जैनब अख्तर (90.4%), रिद्धिमा चौरसिया (90%), शुभ मणि त्रिपाठी (89.4%), साक्षी (89.2%) तथा श्रेया चौहान (86%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।
छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र एवं प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *