स्वजनगणना को लेकर पूर्वांचल जर्नलिस्ट संगठन का जागरूकता अभियान!


बलिया। स्वजनगणना को लेकर पूर्वांचल जर्नलिस्ट संगठन ने जनपद में जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोगों को स्वजनगणना के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि हर व्यक्ति खुद भी इसमें भाग ले और दूसरों को भी प्रेरित करे।
जिला अध्यक्ष सवेन्द्र विक्रम सिंह और महामंत्री रत्नेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वजनगणना कर एक मिसाल पेश की। संगठन ने लक्ष्य रखा है कि यह अभियान लगभग 50 हजार लोगों तक पहुंचेगा और इसके लिए सदस्य घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वजनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन का सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं महामंत्री ने इसे देशहित से जुड़ा अहम कार्य बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इसमें भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में विवेक जायसवाल, अमित, रोहित, सादिक अहमद, रामकृष्ण सिंह सेंगर, आरिफ अंसारी, अब्दुल रहमान, अखिलेश सैनी, अजय, अभिषेक मिश्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।
