विख्यात मानस मन्दिर में 7 दिवसीय श्रीहनुमत , माँ दुर्गा एवं सर्वदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह हेतु गाजे बाजे के साथ निकली गयी कलश यात्रा

बिल्थरारोड । नगर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित विख्यात मानस मंदिर में 7 दिवसीय श्री हनुमत, मां दुर्गा एवं सर्वदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन समारोह हेतु गुरुवार की सुबह गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवनिर्वाचित चेयरमैन रेनू गुप्ता, निवर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, व्यापारी नेता बैजनाथ साहू, राजेश वर्मा ने सपरिवार कलश उठाया तो 201 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं भी कलश लेकर कतारबद्ध होकर मानस मंदिर पर विधिवत पूजन के बाद कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तीनमुहानी स्थित भोले शंकर मंदिर तक पहुंचा। जहां से जल लेकर नवनिर्वाचित चेयरमैन रेनू गुप्ता के साथ महिलाओं का जत्था सीधे मानस मंदिर पहुंचा। जहां कलश के साथ मंडप प्रवेश किया गया। कलश यात्रा में निवर्तमान नप चेयरमैन दिनेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, अतुल मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता, चंदन गुप्ता, कमलेश फौजी, पंकज मोदी, राजेश मोदनवाल, विजय मद्धेशिया, सज्जन आर्य, निलेश मद्धेशिया, लवली, पिंटू मद्धेशिया, विनोद मौर्य, शिंटू मद्धेशिया, सोनू, चुन्नू मद्धेशिया, अंगद मोदनवाल, शंकर मद्धेशिया, सुधीर मौर्य समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या सुरक्षा बल पुलिसकर्मी तैनात रहे। मानस मंदिर में कुल 51 देवी देवता के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 31 मई तक चलेगा। एक मई को प्रसाद वितरण और भव्य भंडारा के साथ समारोह का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *