कूड़े का ढेर जलाते समय गत्ते की दुकान में लगी आग से लगभग 3 लाख का समान जलकर राख हो गया





बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ढाला के समीप कूड़े का ढेर जलाते समय मंगलवार की सुबह उठी लपटों से गत्ते की दुकान में लगी आग से लगभग एक लाख रुपये का गत्ता जलकर खाक हो गया। सूचना पर मौके पर पहुँची उभांव पुलिस पहुँच गयी । फायर ब्रिगेड से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुन्डैल ढाला सोनाडीह मार्ग पर होली त्योहार पर साफ- सफाई के दौरान कूड़े का ढेर जलते समय उठी आग की लपटों ने समीप के महेश मद्धेशिया की एक गत्ते की दुकान को अपने आगोश में ले लिया आस पास के लोगो द्वारा इस घटना की सूचना उभांव पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने बड़ी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक दुकान में रखा लगभग 3 लाख का गत्ता व समान जलकर खाक हो गया। किन्तु अगल बगल की दुकान आग से बच गयी।
