बलिया पुलिस ने पति की हत्या करने वाली पत्नी सहित 4 को किया गिरफ्तार, शव के टुकड़े कर कुएं में फेंका गया था

बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ASP दक्षिणी श्री कृपा शंकर व CO नगर श्यामकान्त के नेतृत्व में गुमशुदगी की एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा हुआ है।

10 मई को माया देवी ने अपने पति देवेन्द्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन 12 मई को उनकी बेटी अम्बली गौतम ने अपनी मां माया देवी और अन्य सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि माया देवी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

पुलिस ने माया देवीमिथिलेश पटेल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव का धड़ एक कुएं से बरामद किया। अन्य अंग पहले ही बरामद किए जा चुके थे। 13 मई को पुलिस मुठभेड़ में अनिल यादव घायल हुआ, जबकि सतीश यादव को एक संदिग्ध बाइक सहित दबोच लिया गया।

बरामदगी में शामिल हैं:

  • हत्या में प्रयुक्त बोलेरो (UP 85 T 6727)
  • दो दाव (चाकू), तमंचा 315 बोर, कारतूस
  • एक संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • माया देवी (पत्नी)
  • मिथिलेश पटेल
  • अनिल यादव (मुठभेड़ में घायल)
  • सतीश यादव

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह समेत कुल 9 सदस्य शामिल थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *