ऑयल टैंकर ने बाइक सवार युवक रौंदा , युवक की मौत

गूगल संकेतिक फोटो

बिल्थरारोड । उभांव थाना अंतर्गत सिकन्दरपुर मार्ग पर नरला हल्दीरामपुर गांव के पास तेज रफ्तार ऑयल टैंकर के टक्कर से बाइक सवार दीपक कुमार बरनवाल (30) वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी । चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक का एक हाथ और एक पैर टूट गया था और पेट की आंत फट गई थी। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना के वंशीबाजार निवासी घायल युवक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता है जो घटना के समय बाइक से घर जा रहा था। इस बीच अचानक सामने से आए ऑयल टैंकर से सीधे टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर भिड़ लग गई। जानकारी मिलते ही उभांव थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर टैंकर को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *