बलिया: मारपीट विवाद में युवक की गोली लगने से मृत्यु, पुलिस अधिकारी निलंबित !





बलिया के रैपुरा ढाले पर 20.09.2025 को हुए विवाद में सुनील यादव (26 वर्ष) पुत्र शिवशंकर यादव निवासी निरुपुर थाना हल्दी की गोली लगने से दुखद मृत्यु हो गई।

यह घटना पहले से चल रहे आपसी विवाद का परिणाम है। लक्ष्मीनारायण चौबे और पंकज राय के बीच 02.02.2025 और 05.02.2025 को मारपीट के मामले थाना हल्दी पर दर्ज थे, लेकिन अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद दोबारा भड़क गया।

पुलिस अधीक्षक बलिया ने कर्तव्य में घोर लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित अधिकारियों को निलंबित किया है:

उ0नि0 रवि वर्मा

उ0नि0 उदय प्रताप सिंह

मुख्य आरक्षी अरविन्द यादव

आरक्षी अजय यादव


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *