बिल्थरा रोड में जनसुनवाई कल शाम 4 बजे, बिजली से जुड़ी समस्याओं पर होगा समाधान !

बिल्थरा रोड।
माननीय ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कारपोरेशन कार्यहित में शक्ति भवन विस्तार, लखनऊ के 15वें तल पर स्थित माननीय ऊर्जा मंत्री कार्यालय से सम्बद्ध सहायक अभियंता श्री अभिषेक चौहान को विशेष कार्याधिकारी के रूप में बेल्थरा रोड बिजली घर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के लिए नामित किया गया है। यह जनसुनवाई कल 14 मई 2025 (बुधवार) को शाम 4:00 बजे से आयोजित होगी।

इस कार्यक्रम में विद्युत उपभोक्ता अधिक बिल, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि सहित अन्य बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने आवेदन सीधे तौर पर दे सकेंगे। जिले के समस्त बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और समस्याओं की अनुश्रवण एवं समीक्षा करेंगे।

इस संबंध में जानकारी बेल्थरा रोड के अवर अभियंता (जेई)  राम विलास खरवार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दी गई है। जनसुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

(Ballia Hindi News | बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत का मौका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *