सामाजिक कार्यकर्ता लाला केदारनाथ जायसवाल का निधन, रामलीला और जनसेवा में था अहम योगदान


बिल्थरारोड (बलिया)। नगर पंचायत बिल्थरारोड वार्ड नंबर 07 निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासद लाला केदारनाथ जायसवाल (उम्र 95 वर्ष) का मंगलवार सुबह 8 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लाला केदारनाथ जायसवाल समाजसेवा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम थे। वे बिल्थरारोड में रामलीला के आयोजन और उसकी पहचान से गहराई से जुड़े रहे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा प्रेरणास्पद रही है। नगर पंचायत के पूर्व सभासद रहते हुए भी उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारीगण व आमजन भारी संख्या में उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *