बिल्थरारोड में अपाची सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत !

प्राध्यापक का फ़ाइल फोटो

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शाहुनपुर गांव के समीप मंगलवार की अपराह्न लगभग ढाई बजे अपाची बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने प्रधानाध्यापक देवेन्द्र यादव (57 वर्ष, पुत्र स्व. सागर यादव, वार्ड नं. 10 निवासी) को गोली मारकर सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।

घटना के समय उनके साथ वार्ड नं. 8 निवासी सहायक अध्यापक कंचन सिंह भी थीं। बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षक को आनन-फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें बनारस ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शाम लगभग 7 बजे उनकी मौत हो गई।

शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना पाकर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

लगातार हो रही लूट और गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।

मौके पर जुटी भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *