अनुप कुमार यादव को समाजवादी अधिवक्ता सभा बलिया का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया !

बलिया: समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अनुप कुमार यादव, निवासी गौरी ताल घोसा, सोनाडीह, विधानसभा बेल्थरारोड (बलिया) को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजल अहमद द्वारा दिनांक 08 जून 2025 को एक पत्र के माध्यम से की गई।

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि अनुप कुमार यादव द्वारा संगठन के लिए निरंतर किए जा रहे सक्रिय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अपना भरपूर योगदान देंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

पार्टी ने उनसे यह अपेक्षा भी जताई है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अफजल अहमद ने “क्रांतिकारी अभिवादन” के साथ शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *