उभांव थाना के सिपाही को पैसा नही देना युवक को महंगा पड़ा, सिपाही ने डण्डे से की पिटाई !

पीड़ित

बिल्थरारोड ।  उभांव थाना पुलिस पर पूर्व प्रधान के बेटे से मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पैसा नही देने पर सिपाही ने युवक को थाने बुलाकर जमकर पीटा ।जानकारी के अनुसार भिंडकुंड गांव की पूर्व प्रधान पानबुटी देवी के 25 वर्षीय पुत्र सतेंद्र चौहान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।घटना शनिवार दोपहर की है। गांव में मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने सतेंद्र को अलग बुलाकर खर्चे के नाम पर पैसों की मांग की।थाने ले जाते समय इमिलिया मार्ग पर मारपीट की सतेंद्र ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसे थाने ले जाते समय इमिलिया मार्ग पर मारपीट की। थाने में सिपाही राहुल यादव ने कार्यालय के पीछे ले जाकर डंडों से पीटा। बाद में शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।पीड़ित के पिता राधामोहन चौहान ने एसपी बलिया से संपर्क किया। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपी सिपाही पर करवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *