कृषक ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पहचान में जुटी उभांव पुलिस !

बिल्थरारोड /उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाले के आउटर से करीब चार सौ मीटर आगे शुक्रवार की रात एक युवक की कृषक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना तेंदुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। वह गुलाबी रंग की टी-शर्ट और जींस पहना हुआ था। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि युवक वाराणसी से लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात्रि आठ बजे का है।
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने जानबूझकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई या यह कोई दुर्घटना थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
