बेल्थरारोड की बहू ऋचा सिंह ने अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता के मास्टर्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता

बिल्थरारोड ।  लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान  ऑल इंडिया अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्थानीय नगर की रहने वाली बहु और बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कार्यरत पैरा मेडिकल स्टाफ ऋचा सिंह ने अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता के मास्टर्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बेल्थरारोड ही नही बलिया जिले का नाम रोशन किया है।। कराटे खिलाड़ी ऋचा सिंह वेलनेस सेंटर में रोज 4 घंटे अभ्यास करती हैं। कराटे कोच अमित उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ के चौक स्टेडियम में 19 व 20 जुलाई को अखिल भारतीय प्रतियोगिता में ऋचा ने सफलता हासिल की है। बलिया के बेल्थरा रोड निवासी ऋचा सिंह के पति डॉ. आशुतोष सिंह आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि समाज में हर एक महिला को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना चाहिए।कहा कि ऋचा सिंह ने नौकरी और घर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए इस सफलता को अर्जित किया है। समाज की हर महिला व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखना चाहिए। ऋचा सिंह की सासू मां शैल सिंह ने बताया कि बेटी और बहू में कोई भी अंतर नहीं है। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव जसपाल सिंह द्वारा ऋचा सिंह को पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *