“अग्निवीर अंबुज पासवान के प्रथम घर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, शशि चौरसिया और समर्थकों ने किया सम्मानित”




बिल्थरारोड/इन्द्रौली/मलकौली: क्षेत्र के गौरव, इन्द्रौली मलकौली निवासी अर्जुन पासवान के छोटे भाई फौजी अंबुज पासवान ने भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। ट्रेनिंग के उपरांत उनके प्रथम घर आगमन पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।
परमेश्वरी माता मंदिर परिसर में अंबुज पासवान का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण, अंगवस्त्र और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस भावुक और गर्व भरे मौके पर क्षेत्र के सम्मानित नेता एवं भाजपा मालीपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शशि चौरसिया अपने समर्थकों के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।
शशि चौरसिया ने फौजी अंबुज के देश सेवा के जज्बे को सराहा और कहा कि “युवा पीढ़ी को अंबुज पासवान जैसे देशभक्तों से प्रेरणा लेनी चाहिए।” चौरसिया जी का सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान हमेशा से ही सराहनीय रहा है, और इस मौके पर भी उनका नेतृत्व व सामाजिक समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस कार्यक्रम में अंबुज पासवान के बड़े भाई अर्जुन पासवान, साथ ही अभिषेक पांडेय, विजय वर्मा, अर्जुन कुशवाहा, पवन यादव, कृष्णा यादव समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूरे गांव में यह क्षण गर्व और गौरव से भरपूर रहा, जहाँ युवा फौजी का अभिनंदन न सिर्फ एक समारोह था बल्कि देशभक्ति और सामाजिक एकता की मिसाल भी बना।
