एम्बुलेंस से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत व एक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड । उभांव थाना के करीमगंज गांव के पास गुरुवार की सुबह अपने बहन के शादी का कार्ड बाटकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक की तेज रफ्तार से जा रही एम्बुलेंस से कुचलकर मौत हो गयी। जबकि दूसरे युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों के हो हल्ला पर उसी एम्बुलेंस ने दोनों युवकों को सीएचसी सीयर पहुंचाया और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शिवम गुप्ता 21 वर्ष पुत्र शशिकांत गुप्ता निवासी सिकंदरपुर नगरा मोड़ के रुप में की गई। जो घटना के समय अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। बाइक पर सवार उसका मित्र श्रीवंश गुप्ता 25 वर्ष प्रयागराज निवासी भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुुई है। सूचना मिलते ही अस्पताल में सीयर चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति और उभांव थाना की पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टरों ने घायल श्रीवांस को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम गुप्ता के बहन की शादी 9 दिसंबर को होने वाली है। इसी का निमंत्रण देने वह अपने मित्र के साथ बाइक से बेल्थरारोड की तरफ आया था और निमंत्रण देकर वापस घर जा रहा था। इस बीच टेंपू को ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उन्हें रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *