चंदौली जिले में तैनात उभांव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान हीट वेब से मौत

बिल्थरारोड। हिट वेब से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। चंदौली में कार्यरत उभांव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी सब इंस्पेक्टर के हिट वेब से मौत होने की खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बासपार बहोरवा गांव निवासी रामाश्रय राम 58 वर्ष चंदौली पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान सोमवार रात्रि में लगभग 2 बजे को हिट वेब के शिकार होकर अचानक गिर गए। जिन्हें सहयोगी पुलिस कर्मियों द्वारा आनन फानन में बीएचयू ट्रामा सेन्टर ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत दारोगा का 2 पुत्र और दो पुत्रियाँ है। जिसमे एक लड़की की शादी हो चुकी है और बड़ा लड़का प्राइवेट नौकरी करता है। इस घटना के बाद पत्नी परमी देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चंदौली पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद देर शाम को गांव पर शव पहुँचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *