सीयर ब्लाक को पूर्वांचल में सर्वाधिक विकसित ब्लाक बनाना हमारा लक्ष्य है- ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के युवा ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने अपने 54 वें जन्मदिन के अवसर पर ढाई साल बेमिसाल के तर्ज पर बुधवार को ब्लाक परिसर में सामुहिक रूप से 84 विकास कार्यो का लोकार्पण और 41 कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ब्लाक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सीयर ब्लाक को पूर्वांचल के सर्वाधिक विकसित ब्लाक बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये विकास कायाकल्प योजना के अन्तर्गत अभी तक ढाई साल के कार्यकाल में 204 विकास कार्यो का लोकार्पण हो चुका है। विकास कार्यो से सम्बंधित एक पुस्तिका को भी जारी किया। विकास कार्यो की पारदर्शिता को प्रस्तुत कर रहा है जो धरातल पर दिख रहा है। कहा कि 5 करोड़ 40 लाख रुपये का 2024 – 25 के लिए मनरेगा कार्य के लिए स्वीकृत हुआ है और एक करोड़ 60 लाख रुपया राजवित्त और केंद्रीय वित्त के लिए स्वीकृत हुआ है। बुधवार को किये गए लोकार्पण में सोनाडीह में माँ भागेश्वरी देवी मन्दिर के प्रांगण का इंटरलॉकिंग कार्य व धर्मशाला का जीर्णोद्धार, सोलर लाइट, बीआरसी सीयर ,लालमणि ऋषि इन्टर कालेज में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य, तुर्तीपार में कम्पोजिट स्कूल का बाउंड्री वाल कार्य , तेलमा जमालुद्दीनपुर में शारदा यादव के घर से ओमप्रकाश वर्मा के घर तक नाला निर्माण कार्य, कुर्हा तेतरा में खण्डंजा कार्य व प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में रंगीन इंटरलॉकिंग कार्य, शाहपुर अफगा में कम्पोजिट स्कूल का बाउंड्री वाल तथा प्रांगण में इन्टर लॉकिंग कार्य, प्राथमिक विद्यालय मुजौना में शौचालय निर्माण व इंटरलॉकिंग कार्य, कम्पोजिट स्कूल तुर्तीपार का सुंदरीकरण, शौचालय निर्माण, दो अतिरिक्त भवन व रसोईघर का निर्माण कार्य सहित 84 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह का अनुभव से ही सभी विकास कार्य हो रहे है। साथ ही ब्लाक प्रमुख ने कराए गए विकास कार्यो से सम्बंधित एक पत्रिका को खण्ड विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारियों के साथ जारी किया। इसके उपरांत क्षेत्र पँचायत व ग्राम प्रधान के साथ दवाकरा हाल में एक बैठक किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य ने केक काटकर ब्लाक प्रमुख का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह, एडीओ आइएसबी मृत्युंजय सिंह, विनय सिंह, सोनू सिंह, आनन्द सिंह, दयाशंकर राय, कामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, देवनन्दन , संजय यादव, उमेश चौरसिया सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *