निकाय चुनाव में सपा और भाजपा दोनों के साथ हुआ भीतरघात
सोशल साइट पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी


बिल्थरारोड। निकाय चुनाव में बेल्थरारोड चेयरमैन पद के लिए हुए मतगणना के बाद भाजपा और सपा दोनों खेमों में भीतरघात की चर्चा तेजी से जारी है। भाजपा प्रत्याशी जीत के बाद भले ही भीतरघात को नजरअंदाज कर रही है लेकिन सपा प्रत्याशी रहे अकांक्षा सिंह के पति अवधेश यादव ने बेल्थरारोड में सपा नेताओं पर पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर अवधेश यादव ने कहा कि सपा नेता विनोद कुमार पप्पू, प्रशांत कुमार मंटू और खालिद जहीर, जैसे सपा चेहरों ने पार्टी के साथ धोखा दिया और मतदान के एक दिन पूर्व ही एक निर्दल प्रत्याशी के हाथों बिक गए और रातोंरात सपा का समर्थन कर दिए जाने का अफवाह फैला दिया। जिसके कारण सपा के अधिकांश वोट निर्दल प्रत्याशी के खाते में चले गए। वहीं भाजपा खेमे में फिलहाल दबी जुबान में भीतरघात करने वालों को चिंहित किया जा रहा है। नगर में कथित आरएसएस चेहरों की भूमिका पर भी तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। जिसके कारण नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
