सोनाडीह ढाला शंकर कालोनी में बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की स्प्लेंडर बाइक को चोरों ने उड़ाया


बिल्थरारोड। उभांव थाना पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरी व भैस चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है। शुक्रवार की रात्रि 9 बजे सोनाडीह ढाला के समीप शंकर कालोनी में बहुभोज कार्यक्रम में निमंत्रण पर आए पड़री गांव निवासी अभिषेक गुप्ता की स्प्लेंडर बाइक UP60 AD2816 को बाइक चोरों ने उड़ा दिया। बाइक स्वामी ने काफी खोजबीन किया किन्तु कही पता नही चल पाया। बाइक चोरी की सूचना पर पहुँची 112 नम्बर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चली गयी। ज्ञात हो कि पूर्व में भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र से कई बाइक और चार भैस चोरी हो गयी है किंतु आज तक उभांव पुलिस की उदासीनता के चलते पता नही चल सका है। और चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
