कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह के निधन पर शोक की लहर

बिल्थरारोड। क्षेत्र ग्रामसभा राजपुर निवासी कांग्रेस पार्टी से सीयर ( बेल्थरारोड) विधानसभा के प्रत्याशी रहे अशोक कुमार सिंह 57 वर्ष का लोहिया अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार की रात्रि निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वे  कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अशोक सिंह बहुत ही सरल व मृदुभाषी स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। ओजस्वी और धाराप्रवाह भाषण के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से कांग्रेस सहित भाजपा नेत्री रीना राव अन्य पार्टियों के नेता,कार्यकर्ता व शुभचिंतक उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। सोमवार को तुर्तीपार स्थित सरयू नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *