किराना व्यवसायी ओमप्रकाश बरनवाल और उनके पुत्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चौकिया मोड़ के पास वैगनआर ने मारी टक्कर, सीयर सीएचसी में चल रहा इलाज !



बिल्थरारोड।
सोमवार की रात करीब 9 बजे चौकिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कस्बे के प्रसिद्ध किराना व्यवसायी ओमप्रकाश बरनवाल और उनके पुत्र रिंकू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश बरनवाल की दुकान पूर्वांचल बैंक के सामने स्थित है। वे सोमवार की रात अपने बेटे के साथ किसी कार्य से स्कूटी से ककरासो गांव जा रहे थे। इसी दौरान नगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर ने चौकिया मोड़ के पास उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाप-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश बरनवाल को सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पुत्र रिंकू के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीयर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस हादसे को लेकर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा के उपायों की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *