तीन दिनों से लापता राजकुमार राजभर का शव नहर में मिला, परिवार में मचा कोहराम !

बिल्थरारोड (बलिया)।
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम–पोस्ट फरसाटार निवासी राजकुमार राजभर (45 वर्ष) पुत्र मथुरा प्रसाद का शव पकड़ी थाने के अंतर्गत नहर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राजकुमार तीन दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे।
राजकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार के मुखिया जैसी जिम्मेदारी निभा रहे थे। बेल्थरारोड में पेंटिंग का काम करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और चार बेटियां व एक बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लापता होने के बाद से ही परिवारजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को सूचना मिली कि उनका शव नहर में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घर वाले व परिजन तत्काल पकड़ी थाने पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिल्थरारोड का रहने वाला राजकुमार आखिर पकड़ी थाने की नहर तक कैसे पहुंच गया? क्या यह कोई हादसा है या इसके पीछे कोई और रहस्य छुपा है? इन सवालों ने परिजनों और ग्रामीणों के मन में कई तरह की शंकाएँ पैदा कर दी हैं।
इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर है, हर कोई गमगीन है और लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि यह घटना आखिर कैसे हुई।
