उभांव थाना क्षेत्र के सीसैण्ड कला गांव में मारने- पीटने से एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सीसैण्ड कला गांव में बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मारने – पीटने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँचकर घटना की छनबीन शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसैण्ड कला गांव निवासी राजकुमार सिंह 43 वर्ष पुत्र कमला सिंह गांव के समीप बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे गिरे हुए पाये गए। गिरे होने की सूचना कुछ लोगो द्वारा उनके परिजनों को दी गयी । इसके बाद उन्हें सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने राजकुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस सम्बंध में मृतक के पुत्र का आरोप है कि कुछ लोग हमारे घर पर रात्रि 9 बजे आए और कहे कि तुम्हारे पिता जी पोखरे के पास गिरे हुए है। उसी समय एक लड़के ने बताया कि ये लोग तुम्हारे पिता को मारे है। तुम मत जाओ तुम्हे भी मार देंगे। इसके बाद हम और परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुँचकर पिता जी को सीएचसी सीयर ले गए । डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

मृतक के पुत्र से बात करती पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *