मुर्गी फार्म पर सो रहे 55 वर्षीय व्यक्ति का सिर व चेहरा अज्ञात लोगों द्वारा कूच देने का मामला प्रकाश में आया है

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी गांव निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मंगलवार की रात में गांव के समीप कुशहां मौजे में स्थित उसके मुर्गी फार्म पर अज्ञात लोगों ने उसके सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच दिया है। वह अपने विस्तर पर खून से लथपथ बुरी तरह से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा था। परिजन रात को ही पुलिस को सूचना देते हुये उसे मऊ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विस्तर व चादर खून से सने पड़े दिखाई पड़ रहे थे। घटना क्यों हुई इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी निवासी चंद्रभान चौहान का मुर्गिफार्म और डेरा गांव से बाहर कुशहां मौजे में है। वह रात को भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ डेरे पर ही सोते है। मंगलवार की वह अपने बेटे को लक्ष्मीपूजा में कार्यक्रम देखने के लिए भेजकर डेरे पर सोने चले गया। रात्रि को कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात को करीब 1 बजे के आसपास उसका पुत्र जब डेरे पर गया तो देखा तो बोलने के बाद वह कुछ बोल नहीं रहे थे जिसके बाद वह भागकर घर गया और घरवालों को बताया। घर से लोग पहुंचे तो देखा वह खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। सिर व चेहरा बुरी तरह कूचा गया था। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिये मऊ ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके विस्तर के साथ चादर पर भी खून लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *