डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 24 सूत्री मांगों के लिये मुख्यमंत्री के नाम सांसद को दिया ज्ञापन

बिल्थरारोड। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा दायित्वों के अनुरूप वेतनमान देने, पदनाम परिवर्तित किये जाने व औषधियों का नुकसा लिखे जाने के अधिकार दिए जाने सम्बन्धी 24 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को फार्मासिस्टों ने संगठन के जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर को उनके आवास पर सौंपा। दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि 3 जनवरी को प्रत्येक मण्डल मुख्यालय पर अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे तथा 31 जनवरी को  फार्मासिस्ट संवर्ग द्वारा महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा व आगे आंदोलन के लिए घोषणा की जाएगी। ज्ञापन देने वालो में सीएचसी सीयर फार्मासिस्टअरविन्द गुप्ता, अनिल सिंह, रविन्द्र यादव, रत्नेश कुमार, आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *