काशी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक बृद्ध ने कूद कर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया।

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुशहा भाड़ गांव के समीप गुरुवार की सांय लगभग 5 बजे काशी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक बृद्ध ने कूद कर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया।घटना के सम्बन्ध में घटना स्थल के आस पास बकरी चराने वालों की माने तो काफी देर से मृतक रेल पटरी पर बैठा हुआ था। जब वाराणसी की तरफ से गोरखपुर जाने वाली दादर ट्रेन के सामने आत्म हत्या हेतु कूद पड़ा। हो हल्ला होने पर लोग मौके पर पहुंचे गए और उसके जेब से मिले कागजात के आधार पर वह उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सहिया के निवासी के रूप में पहचान की गई। । घटना की सूचना पाकर मृतक राम अवध का पुत्र अजय घटना स्थल पर पहुंच गया। लोगो की मदद से चोटिल समझ कर उसे सीएचसी सीयर में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अजय ने बताया कि 12 बजे दिन में भोजन करने के बाद मेरे पिता घर से निकले थे। कैसे यह घटना हो गई नहीं समझ पा रहा हूं। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।
