ओवर लोड के चलते धूँ- धूँ कर जल गया इमिलिया मोहल्ले में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर

देखे वीडियो

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के इमिलिया मुहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार के सुबह लगभग 10 बजे धूँ- धूँ कर जल उठा । आग की लपटों को देखकर मुहल्ले वासियों में खलबली मच गई। आनन फानन में लोगो ने बिजली विभाग के कर्मचारी को फोन कर बिजली आपूर्ति कटवाया। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 9 में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। लगभग एक घण्टे ट्रांसफार्मर जलता रहा। लोगो का कहना है कि ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी। मुहल्ले के लोगो द्वारा किसी माध्यम से बिजली विभाग के कर्मचारी को फोन कर बिजली आपूर्ति कटवाया गया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर के जल जाने से लोग परेशान हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *