दीपावली के दिन ही लगी घर में भीषण आग लाखों की क्षति !
दीपावली को गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे वार्ड नंबर 8 नगर पंचायत बेल्थरा रोड के निवासी श्री उद्भव पांडे पुत्र विद्वान पांडेय के निवास स्थान पर सिलेंडर की वजह से घर में भीषण आग लगने से भारी क्षति हो गया।फायर स्टेशन पर फोन करने के पश्चात मौके पर पहुँचे फायरमैन जयानिस और रामहित चौरसिया जी तथा चालक जितेंद्र प्रसाद यादव जी ने कड़ी मेहनत और मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया.

