नवजीवन इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पाकर जिले का नाम रोशन किया है।

बिल्थरारोड। नवजीवन इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं ने वाराणसी में आयोजित सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पाकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश की सीबीएसई की साढ़े चार सौ से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय पहुंचने पर नवजीवन स्कूल की प्रिसिंपल ग्रेसी जान ने विजेता टीम का स्वागत किया। वाराणसी के बाबतपुर स्थित सनबीम स्कूल में 14 से 17 सितम्बर तक सीबीएसई कलस्टर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के साढ़े चार सौ से अधिक स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में बेल्थरारोड स्थित नवजीवन स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपजेता बनी। फाइनल में हुए रोमांचक खेल में वह सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल चंदौली से 8-12 से पिछड़कर सिल्वर पदक प्राप्त किया। इसके पूर्व इस टीम ने सुभाष चंद्र एकेडमी को 43-28 से पराजित कर सेमीफाइनल पहुंची। तत्पश्चात उन्होंने आर के मिशन स्कूल बलिया को 25-21 से पछाड़ कर फाइनल तक का सफर तय किया। नवजीवन स्कूल की बच्चियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रिसिंपल ग्रेसी जान ने बुधवार को सभी का स्वागत किया। उन्होंने जिले में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली बच्चियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  टीम मेंसाक्षी जायसवाल, आन्या चौरसिया, अन्वेषा मिश्रा, गरीमा राव, साक्षी सहगल, सौम्या यादव, ज्योति कश्यप, मनीषा चौरसिया व सृष्टि कुमारी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *