बिल्थरारोड आर्मी जवान की सड़क हादसे में निधन, बेटा गंभीर रूप से घायल !
बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोनाडीह गाँव निवासी अनुप यादव (30 वर्ष) पुत्र हृदय नारायण उर्फ मुन्ना यादव की सड़क दुर्घटना में निधन हो गई, जबकि उनका लगभग पाँच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अनुप यादव भारतीय सेना में बागडोगरा (सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपने बेटे के साथ मार्केटिंग के लिए निकले थे, तभी रास्ते में किसी वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में अनुप यादव की मौके पर ही निधन हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक का बड़ा भाई छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में तैनात बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पिता मुन्ना यादव अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
घटना की खबर लगते ही गाँव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह जानकारी रुद्र प्रताप यादव व सोनाडीह निवासी सोनू यादव द्वारा दी गई है।
सेना के जवान की असमय मृत्यु से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं।

