क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेल्थरारोड को जिला बनाने का मांग किया है।

बिल्थरारोड। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने पत्र लिखकर बेल्थरारोड को जिला बंनाने के लिए मांग किया है। विधायक के इस पहल के बाद लोगो मे बेल्थरारोड को जिला बनने की आस जग गयी है।बलिया, देवरिया व मऊ जनपद की सरहद पर स्थित बेल्थरारोड क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से बिल्कुल अलग-थलग पिछड़ा हुआ इलाका है। इस इलाके के बहुतेरे गांव की जिला मुख्यालय से दूरी 80 किमी से अधिक है। स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मयस्सर नहीं है।लोगों का स्पष्ट अभिमत है कि जिला बनाने पर इस पिछड़े क्षेत्र के प्रगति व विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।इसके साथ ही बलिया जाने पर की स्थिति में अनावश्यक रूप से धन व समय की जो बर्बादी होती है वह भी रुकेगी।बेल्थरारोड को जिला बनाने की सर्वप्रथम मांग तकरीबन दो दशक पहले भाजपा शासनकाल में उठी थी। इस मांग पर तब सरकार गंभीर हुई थी तथा तत्कालीन मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रस्तावित जिले का सीमांकन रिपोर्ट तलब किया गया था।अधिकारिक स्तर से प्रस्तावित बेल्थरारोड जिला का जो सीमांकन रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया था।उसमें बलिया जिले का संपूर्ण बेल्थरारोड तहसील, आंशिक सिकंदरपुर व रसड़ा तहसील, मऊ जिले का मधुबन तहसील तथा देवरिया जिले का बरहज तहसील सम्मिलित था।राजनीतिक हस्तक्षेप के अभाव में यह प्रस्ताव राज्य परिषद द्वारा खारिज कर दिया गया था।पिपरौली बड़ा गांव के पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान ने इस दिशा में काफी कोशिश की है तथा उनकी मुहिम अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *