बिल्थरारोड /श्राद्ध कर्म में भारी संख्या में श्रद्धा सुमन अर्पित
बिल्थरारोड । नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और कारोबारी वशिष्ठ प्रसाद गुप्ता उर्फ मंत्री जी के श्राद्ध कर्म में भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुँचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर लोगो ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व प्रकाश डाला। नगर में उनके आवास वाले गली को यहां मंत्री जी की गली के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर नगर चेयरमैन दिनेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल, श्रीराम गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, पुनीत गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, विपिन पांडे, धर्मेंद्र सिंह, अंजनी गुप्ता, संतोष गुप्ता, काशीनाथ जायसवाल, पंकज मोदी, विनोद जायसवाल, पिक्की वर्मा समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

