सरकार द्वारा लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत मिलने वाले टेबलेट को सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने एक समारोह में शिक्षा क्षेत्र सीयर के 324 शिक्षकों को टेबलेट वितरित किया
बिल्थरारोड। प्रदेश सरकार द्वारा लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा क्षेत्र सीयर के 168 परिषदीय विद्यालयों के 324 शिक्षकों को बुधवार को बीआरसी परिसर में आयोजित एक समारोह में सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा टेबलेट वितरित किया गया। अवसर पर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। उन्होंने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए मोबाइल का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार आज शिक्षा को नई टेक्नोलॉजी के द्वारा सुधारने का कार्य कर रही है। इसके माध्यम से शिक्षक गण अपने विद्यालय के सभी कागजात इसमें रख सकते है। बच्चों की उपस्थिति से लेकर हर प्रकार की सूचनाओं से आप जुड़े रहेंगे। वही खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा जैसा निर्देश और गाइड लाइन आयेगा उसके अनुरूप टेबलेट का प्रयोग होगा। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। जिसका लाभ हर क्षेत्र में मिल रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा जिस तरह की आवश्यकता होगी उसको कराया जायेगा। टेबलेट वितरण समारोह में शिक्षक देवेन्द्र वर्मा, अजय तिवारी, मृदुला मौर्य, सत्येंद्र नाथ तिवारी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक के अध्यक्ष परशुराम यादव, उषा देवी, प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक यादव , प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, जितेन्द्र वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, नन्दलाल शर्मा, प्रभाकर तिवारी, मन्नू वर्मा, नीलम, बजरंगी यादव, विजय कुमार गौतम आदि सहित 324 शिक्षकों को टेबलेट वितरित किया गया।इस मौके पर सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, सांसद पीएस अशोक कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह,सतीश गुप्ता, अरुण तिवारी, पंकज मोदी आदि मौजूद रहे।



