राकेश कुमार सिंह दूसरी बार बने सीयर के खण्ड शिक्षा अधिकारी


बिल्थरारोड (बलिया) खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने दूसरी बार मंगलवार को पद भार ग्रहण किया। इस दौरान शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया।
ज्ञात हो कि खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील कुमार चौबे का स्थानांतरण होने के बाद चन्दौली से स्थानांतरित होकर आए राकेश कुमार सिंह को सीयर का खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को राकेश कुमार सिंह ने एबीएसए का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यहाँ पर हम पूर्व में भी खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे है। उस समय भी हमे शिक्षकों द्वारा पूरा सम्मान मिला। कहा कि जिस जिम्मेदारी के साथ मुझे यहाँ का चार्ज मिला है उसका बखूबी से निर्वहन करूँगा। इस मौके पर शिक्षक कन्हैया गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी, देवेन्द्र वर्मा, रामनोहर गांधी, रमेश सिंह आदि मौजूद
Nilesh deepu
