लगातार तेज हवा के साथ हो रही बारिश से 60 प्रतिशत किसानों की धान की फसल बर्बाद



बिल्थरारोड । क्षेत्र में गुरुवार के शाम से लगातार चल रही तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों के लिए तबाही बन गयी है। लगभग 60 प्रतिशत किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल गिर कर जलमग्न हो गयी है। तेज हवा और बारिश से किसानों की धान की फसल खेत में गिरकर बर्बाद हो गयी है। जो किसान धान को काटकर खेत मे सूखने के लिए छोड़े हुए हैं लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हो गया है। वही बारिश से चना, मक्का,सब्जी,अरहर आदि की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इस बारिश ने किसानों के लिए तबाही का मंजर ला दिया है। किसान सोच में पड़े है कि धान की कटाई अब कैसे होगी। साथ ही खेत मे जलभराव के कारण रवी के फसल की बुआई कैसे होगी। इससे किसानों में मायूसी छा गई है। लगातार हो रही बारिश से नगर में नालो की जल निकासी की समस्या के कारण रास्तो पर जल जमाव हो गया है। मिडिल स्कूल , बीआरसी का प्रांगण जलाशय में तब्दील हो गया है। जिसके चलते आवागमन दुरूह हो गया है।
