पूर्व प्रधान का असामयिक निधन

बलिया। बेलथरा रोड क्षेत्र के चंदायर कलाँ ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सदिक अनवर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। सदिक अनवर वर्ष 2015-2022  तक गावं के प्रधान थे। सादिक अनवर के पिता भी गावं के  दो बार प्रधान रह चुके थे। पूर्व प्रधान के निधन के बाद इलाके में शोक व्याप्त है। निधन की जानकारी देते हुए  पूर्व प्रधान के छोटे भाई शाहिद अनवर ने बताया की  चंदायर कलाँ स्थित आवास पर रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने सरल स्वभाव के कारण  सभी से उनके अच्छे संबंध थे। सदिक अनवर अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए। उनके छोटे भाई शाहिद अनवर ने बताया की परिवार के लिए बहुत बहुत बुरा समय है। घर में बड़े भाई का जाना बेहद कष्टकारी है।

भाई सुबह से लेकर रात तक गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ते थे। उनकी संवाद शैली सभी को जोड़े रखने वाली थी। लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए भी वह तत्पर रहते थे। सादिक अनवर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार यानी आज को शाम 5 बजे  ईदगाह पर किया जाएगा।

साभार बलिया खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *