ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से 50 वर्षीय चालक की मौत

सांकेतिक गूगल फोटो

बिल्थरारोड। नगरा – चौकिया मार्ग पर मंगलवार की देर शाम को जमुआव के समीप ट्रैक्टर- ट्राली के अनियंत्रित होकर पलटने से 50 वर्षीय चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहोरवा खुर्द के लालगंज मौजा निवासी सुरेश यादव 50 वर्ष पुत्र सीताराम गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर – ट्राली से ईट लेकर परसिया गए थे वापस लौटते समय जमुआव के समीप ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक सुरेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *