प्रधानाध्यापिका से अभद्रता और जातिसूचक गाली देने का शिक्षक पर लगा गंभीर आरोप, शिक्षिका ने उभांव थाने में दी तहरीर !!

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय चन्दायर कला के प्रभारी प्रधानाध्यापिका कमला देवी ने अपने ही सहकर्मी शिक्षक अभय कुमार पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षक के खिलाफ उभांव थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग किया है। उभांव थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका कमला देवी रोज़ की तरह विद्यालय में समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य कर रही थीं। इसी बीच शिक्षक अभय कुमार तीन घंटे की देरी से लगभग 12:30 बजे विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाध्यापिका कमला देवी द्वारा शिक्षक को उपस्थित पंजिका पर अनुपस्थिति कर दिया गया। देर से स्कूल पहुँचे शिक्षक अभय कुमार यादव रजिस्टर पर अनुपस्थित देख गुस्से में आ गए और उन्हें जातिसूचक गालियाँ देने लगे। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि उन्होंने न केवल गालियाँ दीं बल्कि हाथ मरोड़ते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित शिक्षिका ने थाना उभांव में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जाँच और उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर घटना जांच शुरू कर दिया है।
