खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर के कार्यालय के समीप स्थित अभिनव हाल झाड़- झंखाड़ में तब्दील, अधिकारी लगा रहे पलीता

बिल्थरारोड। जहाँ एक तरफ सरकार प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए अनवरत लगी हुई है। वही विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का पलीता लगा रहे है। इसका उदाहरण खण्ड शिक्षा क्षेत्र सीयर के खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के समीप स्थित अभिनव हाल का है। जहाँ झाड़ झंखाड़ उगा हुआ है। मिट्टी के ढेर पड़े हुए है। इस हाल में क्षेत्र के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में इस अभिनव हाल में कैसे शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाता होगा। इसकी दशा से ही आप अनुभव लगा सकते है। जो अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसी हाल के पास खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह का कार्यालय भी है। रोज आते जाते है फिर भी अभिनव हाल के प्रति तनिक भी संजीदा नही है। सरकार साफ सफाई के लिए धन भी हर समय दे रही है किन्तु इस धन का सदुपयोग धरातल पर न होकर कागजो में ही सिमट कर रह जाता है। नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के तेवर विद्यालयों का कार्यालयों की दशा और दिशा सुधारने के प्रति तल्ख है वही खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह सरकार की योजनाओ के प्रति संजीदा नही दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *