थाना उभाँव पुलिस द्वारा 04 नफर वांछित अभियुक्त को किया  गिरफ्तार जिनके कब्जे से चोरी का 3 पीड्डू बैग में कुल 17 अदद इस्तेमाली लैपटाप व एक अदद पंच, HDMI केबल, तीन अदद लैपटाप चार्जर, रैम 18 अदद, पिलास एक अदद, VGA केबल 02 अदद, SATA केबर 07 अदद बरामद ।



बिल्थरारोड। उभाँव पुलिस ने बृहस्पतिवार को बीते तीन दिन पूर्व में चौकियां से एक दुकान से हुए लैपटॉप चोरी की घटना में शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह मय टीम द्वारा बृहस्पतिवार  लगभग 11.50  बजे  तुर्तीपार में चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति की चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच मुखविर द्वारा सूचना द्वारा  बीते 2 सितंबर की रात्रि को चोरी की घटना में शामिल मु0अ0स0 267/2024 धारा 305/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त  हरिओम राजभर पुत्र गुड्डू राजभर नि० अवांया थाना उभांव बलिया ,सोनू पुत्र राम समूझ राजभर निवासी अवायां थाना उभांव जनपद बलिया,सतीश उर्फ आकाश पुत्र उमाशंकर राजभर नि० फरसाटार थाना उभांव जनपद बलिया, मोनू पुत्र स्व० रामाज्ञा नि० ग्राम अवाया थाना उभांव बलिया को मुजौना रेलवे पुल के पास  कही जाने के लिए खड़े है। पुलिस में मौके पर पहुँचकर चारो अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से चोरी का 3 पीड्डू बैग में कुल 17 अदद इस्तेमाली लैपटाप व एक अदद पंच, HDMI केबल, तीन अदद लैपटाप चार्जर, रैम 18 अदद, पिलास 01 अदद, VGA केबल (02 अदद, SATA केबर 07 अदद बरामद हुआ । मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भादवि की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण को  जेल भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह,उ0नि0 सुभाषचन्द यादव,हे0 का0 शिव प्रवेश पाण्डेय ,का0 अरविन्द चौबे , का0 अच्छेलाल, का0 अनिल सिंह थाना उभांव शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *