अध्यक्ष पद पर रेनू गुप्ता की जीत बेल्थरारोड नगर की जनता की जीत है- दीपक कनौजिया

बिल्थरारोड। नगर पंचायत में चुनाव अध्यक्ष पद पर हार से हताश विपक्षी द्वारा सोशल मीडिया के अफवाह और भ्रामक खबर डालने पर भाजपा नेता दीपक कनौजिया ने कहा कि विपक्षी भावना नारायण के लोगो द्वारा सोशल मीडिया अनर्गल प्रशासन पर आरोप लगाया जा रहा है। आरओ/ एसडीएम सीमा पाण्डेय और अन्य अधिकारियों , कर्मचारियों की देखरेख में सीसीटीवी की निगरानी में निष्पक्ष मतगणना कराई गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी रेनू गुप्ता 31 मतों से विजयी हुई। निष्पक्ष मतगणना के बाद भी हार से बौखलाये विपक्षी द्वारा भ्रामक और गलत ट्वीट किया जा रहा है। नगर की जनता इस तरह के अफवाह में न आये। नगर अध्यक्ष पद पर रेनू गुप्ता की जीत नगर के सभी जनता की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *