स्कार्पियो के धक्के से बालक की मौत”



बलिया /दयाछपरा। राष्ट्रीय राज मार्ग 31के गंजहवा बाबा स्थान के समीप बुधवार की शाम स्कार्पियो के धक्के से 3 वर्षीय बालक का मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाछपरा निवासी जीतन यादव का प्रप्रौत्र अंकुश यादव 3 वर्ष पुत्र मुकेश यादव बुधवार के शाम गंजाहवा बाबा स्थान के समीप अपने चाचा के साथ समोसा खाने हेतु गया था कि बैरिया के तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार कर भाग गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। बलिया पहुंचते ही अंकुश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *