सीयर चौकी प्रभारी की सख़्ती: 11 वाहनों का चालान, चालकों में मचा हड़कंप !
बिल्थरा रोड / मधुबन ढाला, रेलवे स्टेशन और चौधरी चरण सिंह तिराहा क्षेत्र में सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु चलाए गए अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों का चालान किया गया।



इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल अंकित पांडे और अजीत गुप्ता सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के चलते क्षेत्र में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
