वार्ड नम्बर 3 निवासी हिंमांशु राय बने पंजाब नेशनल बैंक में विशिष्ट अधिकारी !

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी हिंमांशु राय पुत्र अजित कुमार राय ने IBPSSO विशिष्ट अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर पंजाब नेशनल बैंक में चयनित होने से परिजनों समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार हिंमांशु बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। वर्ष 2014 में ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार से कामर्स विषय से 90 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा उतीर्ण किया।इसके बाद बीएचयू से बीकॉम प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किया। ततपश्चात एमबीए किया। यूजीसी नेट की परीक्षा पास करने के बाद एचडीएफसी बैंक में नौकरी करना शुरू कर दिया। कोरोना काल मे नौकरी छूट गयी। पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद भी हिमांशु  अपने मौसी के सहयोग से दिन रात सम्बंधित परीक्षा की तैयारी में लगा रहा। अंततः हिंमांशु ने IBPSSO विशिष्ट अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर पंजाब नेशनल बैंक में चयन हो गया। हिंमांशु कि इस उपलब्धि पर परिजन ,रिस्तेदार व नगर के लोग बहुत खुश है। हिंमांशु ने पढ़ाई में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *